



उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को आगरा पहुंचकर पूर्व में सविता समाज को लेकर की गयी अपनी टिप्पड़ी पर क्षमा मांगी। इसके साथ ही उन्होंने सविता समाज के नेताओ के गले मिलकर आपसी गीले शिकवे दूर किये। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने शहीद नगर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है की उप मुख्यमंत्री अपने किसी निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शुक्रवार की सुबह आगरा पहुंचे थे। यहाँ वह सबसे पहले खेरिया मोड़ से सीधे शहीद नगर में कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थल पर पहुंचे। यहां कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद उप मुख्यमंत्री उखर्रा रोड पर स्थित भाजपा ब्रज क्षेत्र के संयोजक जितेंद्र कुमार सविता के आवास पर पहुंचे। जहाँ सविता समाज के प्रतिष्ठित लोग इकठ्ठा थे। उप मुख्यमंत्री ने यहां सबके बीच सविता समाज के लोगो से क्षमा मांगी और कहा कि सविता समाज के लिए कुछ अपशब्द निकल गए थे। मैं इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं। भरोसा दिलाता हूं कि समाज के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। दरअसल कुछ दिन पहले उप मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी से सविता समाज के लोगो के बीच भारी नाराजगी थी। अपनी नाराजगी को लेकर सविता समाज के लोगो ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया था। सोशल मीडिया पर भी डिप्टी सीएम को ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
इस दौरान चंद्रभान समाधिया, मनीष सविता, राजू सविता, सतीश सविता, कैप्टन जगदीश प्रसाद, अरविंद मथुरिया, हरिओम सविता, मास्टर रामस्वरूप, विजय सिंह सविता, रिंकू सविता, राहुल आर्य, नरेंद्र आर्य, मुकेश सविता, भगवती प्रसाद, अमित सविता आदि मौजूद रहे।