



उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज बुधवार को मैनपुरी के घिरोर में एक राइस मिल में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में किसान सम्मलेन में बोलते हुए समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल को खंड खंड कर उसका अंतिम संस्कार कर दो। चाचा-भतीजे एक हो गए तो सुरक्षा हटाने पर प्रचार क्यों कर रहे हैं। भाजपा की जीत तो सुनिश्चित है। अब हमको केवल जीत का अंतर बढ़ाना है।
डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस बार लोग विकास के लिए कमल खिलाएंगे। साइकिल को वोट मतलब दंगे को वोट। हम लोग जाति धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। सर्व समाज का विकास हमारा लक्ष्य है। पूरा सैफई परिवार एकजुट होकर जनता को छलना चाहता है लेकिन कुछ भी कर लें इस बार कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि 45 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति फिर से हुई है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में सहायता मिल रही है। लक्ष्मी जी साइकिल पर नहीं कमल के फूल पर ही आती हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हार के डर से पूरे सैफई परिवार को वोटरों के दरवाजे पर दस्तक देनी पड़ रही है। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरा सैफई परिवार किसी चुनाव में एक से दूसरे दरवाजे तक घूम रहा है। ऐसा इसलिए है कि उसे उपचुनाव में भाजपा के हाथों पराजय का डर सता रहा है। जब सुरक्षा कम कर दी गई तो प्रचार कर रहे मेरी सुरक्षा हटा दी गई।
पमुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव का समय चल रहा है तो गाड़ियां तो चेक होंगी ही। सरकार व प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर रहे हैं। मंच पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।