Vande Gujarat News
Breaking News
Technology

Gold Rate on 30 July: सोने की कीमतों में बढ़त, चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। घेरलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के हाजिर भाव में बढ़त और चांदी के हाजिर भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने के भाव में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में सोने का भाव 53,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में गिरावट के चलते सोने के भाव में यह तेजी देखने को मिली है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में बुधवार को सोना 53,742 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी की हाजिर कीमतों में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 2,384 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 64,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी बुधवार को 66,484 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

संबंधित पोस्ट

रूस ने खोला कोरोना ड्रग प्लांट, राष्ट्रपति पुतिन ने किया उद्घाटन

Vande Gujarat News

ડિજિટલ પેમેન્ટ ન કરનારા સરકારી કર્મચારીઓ એલટીસીના લાભ ગુમાવે તેવી શક્યતા, લીવ ટ્રાવેલ કન્સેશન્સનો ઉપયોગ કરવાની માર્ગદર્શિકા જાહેર

Vande Gujarat News

यूपी: PM मोदी आज करेंगे आगरा मेट्रो परियोजना का उद्घाटन, जानिए खासियत

Vande Gujarat News

Sanjay Manjrekar axed from BCCI’s commentary panel, may not be included in IPL 2020: Report

Admin

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीर, दोनों हो गए ट्रोल

Admin

45 मिनट तक ठप रहा YouTube और Gmail, लोगों ने जमकर लिए मजे

Vande Gujarat News