Vande Gujarat News
Breaking News
Breaking NewsGovtHealthIndiaNational

आज से दिल्ली में बिना मास्क वालों पर लगेगा 2000 जुर्माना, अधिसूचना जारी

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,608 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 5.17 लाख से अधिक पहुंच गया

नई दिल्ली। आज से दिल्ली में अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क पहने पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर  सरकार 2000 रुपए का जुर्माना लगाएगी। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 19 नवंबर को बिना मास्क पकड़े जाने वालों पर जुर्माना बढ़ाने का फैसला किया था और इस फैसले को आज यानि 21 नवंबर से लागू कर दिया गया है। सरकार ने फैसले को लागू करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए दिल्ली सरकार ने यह फैसला किया है। पहले दिल्ली में बिना मास्क पकड़े जाने पर 500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान था लेकिन अब इसे चार गुना बढ़ा दिया गया है।

Advt

दिल्ली में सिर्फ बिना मास्क पकड़े जाने पर ही जुर्माना नहीं है बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकने, क्वॉरंटीन नियमों का उलंघन करने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने और सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू पान या गुटखा खाने पर भी जुर्माना देना होगा।

Advt

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,17,238 हो गई जिनमें से 4,68,143 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अनुसार दिल्ली में इस समय 40,936 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,560 हो गई जबकि पिछले दिन यह संख्या 4,501 थी।

Advt

संबंधित पोस्ट

ભાયલીમાં 50 હજાર હિંદુ વચ્ચે લઘુમતીને 126 આવાસ આપતા વિરોધ, સ્થાનિક રહીશો મોરચો કાઢી કલેક્ટર કચેરી પહોંચ્યા, દેખાવો બાદ આવેદન

Vande Gujarat News

અંકલેશ્વરમાં પિતાએ 5 વર્ષિય પુત્રિ પર દુષ્કર્મ ગુજારનારની હત્યા કરી, હત્યાનો આરોપમા ઝડપાયેલ પિતાને નિર્દોષ છોડાવવા એક પોલીસ પરિવાર મદદે આવ્યો

Vande Gujarat News

મોરબી વિધાનસભા પેટા ચૂંટણી – ૨૦૨૦ સંદર્ભે જનરલ ઓબઝરવર ડો. હરિઓમ ની અધ્યક્ષતા માં વિશેષ સમીક્ષા બેઠક સમીક્ષા બેઠક યોજાઇ

Vande Gujarat News

અધિક કલેક્ટર તરીકે બઢતી મેળવનાર દિનેશભાઇ હડિયલનું અવસાન

Vande Gujarat News

ભરૂચ જિલ્લા પંચાયતની આયુર્વેદ શાખા દ્વારા અંકલેશ્વરમાં યોજાયેલા આયુષ મેળોનો નગરજનોએ લાભ લીધો, આયુર્વેદિક અને હોમિયોપેથિક નિદાન સારવાર કેમ્પ, અગ્નિકર્મ, મર્મ ચિકિત્સા અને પંચકર્મ ચિકિત્સા સહિતનો લોકોએ લાભ મેળવ્યો

Vande Gujarat News

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आखिर क्यों चाहते हैं छुट्टी?

Vande Gujarat News