Vande Gujarat News
Breaking News
Breaking NewsDharmIndiaNationalWorld News

पाकिस्तान में 1300 साल पुराना विष्णु मंदिर मिला, हिंदू राजाओं ने कराया था निर्माण

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने 1,300 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को खोज निकाला है।

पेशावर: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने 1,300 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को खोज निकाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता लगा। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर 1,300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था। बता दें कि हिंदू शाही राजाओं ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के एक बड़े इलाके पर लगभग 175 साल तक शासन किया था।

Advt

176 वर्षों तक चला था हिंदू शाही राजवंश का शासन

Advt

‘पहली बार मिले हिंदू शाही काल के निशान’
खलीक ने एक बेहद ही अहम जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान मिले हैं। इटली के पुरातत्व मिशन के प्रमुख डॉ लुका ने कहा कि स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का यह पहला मंदिर है। स्वात जिले में बौद्ध धर्म के भी कई पूजा स्थल स्थित हैं। हिंदू शाही शासकों ने काबुल को युद्ध में कई बार खोकर उसपर कब्जा किया था लेकिन गंधार के इलाके में उनका प्रभाव लंबे समय तक बना रहा था।

Advt

संबंधित पोस्ट

એન્ડ ટીવીના લોકપ્રિય શો ‘ભાભીજી ઘર પર હૈ’  જાણીતા ટીવી કલાકારનું ક્રિકેટ રમતા થયું નિધન, હજુ ગયા વર્ષે જ બન્યા હતા પિતા

Vande Gujarat News

ભરૂચની નારાયણ વિધા વિહાર શાળા ખાતે કલા ઉત્સવના વિજેતાઓનો સન્માન સમારોહ યોજાયો

Vande Gujarat News

नए साल के जश्न में डूबी दुनिया, नाइट कर्फ्यू की बंदिशों के बीच 2021 का स्वागत

Vande Gujarat News

શ્રી ઈન્ટરનેશનલ મહેર સુપ્રિમ કાઉન્સિલ દ્વારા પોરબંદર ખાતે શ્રીમદ્ ભાગવત સપ્તાહ યોજાશે

Admin

ઇમરાન ખાન માર્યા જશે, કાં તો એ રહેશે કાં તો અમે! પાકિસ્તાની મંત્રીનું ચોંકાવનારું નિવેદન…

Admin

वोडाफोन और आइडिया ने अपने दो पॉपुलर पोस्टपेड प्लान्स को किया 50 रुपये महंगा, जानिए फायदे

Vande Gujarat News