Vande Gujarat News
Breaking News
Breaking NewsCongressIndiaNationalPolitical

गुलाम नबी आजाद ने आलाकमान पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं को लेकर उठाया ऐसे गंभीर सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे घमासान के बीच एक और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने किसी का नाम लिए बिना ही आलाकमान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सबसे जरूरी है कि पार्टी के पास स्थायी नेतृत्व हो। उन्होंने कहा कि यदि आलाकमान कांग्रेस को राष्ट्रीय विकल्प बनाना चाहती है और पार्टी को पुनर्जीवित करना चाहती है तो नेतृत्व का चुनाव करना ही होगा।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई विद्रोह नहीं है। विद्रोह का अर्थ होता है किसी को प्रतिस्थापित करना। लेकिन यहां पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य उम्मीदवार नहीं है। यह विद्रोह नहीं बल्कि पार्टी में सुधार की प्रक्रिया है। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार को राहत देते हुए कहा कि “मैं गांधी को क्लीन चिट दे रहा हूं क्योंकि वे कोविड-19 के कारण अभी बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं। हालांकि संगठनात्मक बदलाव को लेकर उठी मांग पर काफी हद तक सहमति बनी है। उम्मीद है जल्द ही अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जा सकेगा।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि ‘आज हमारी पार्टी का ढांचा ढह गया है। हमें अपनी संरचना के पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। सिर्फ नेता बदलने से कुछ नहीं होगा। हमें स्थायी नेतृत्व के साथ बदले सिस्टम में बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।’ आजाद ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के पांच सितारा रणनीति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में बड़े नेताओं का कार्यकर्ताओं से सम्पर्क नहीं रह गया है। समस्या ये है कि जब पार्टी में कोई पदाधिकारी बनता है तो वो तो वे पहले 5-सितारा होटल बुक करते हैं और वहां से रणनीति बनाते हैं। फिर लेटर पैड और विजिटिंग कार्ड छापे जाते हैं। इस पर वो समझते हैं कि उनका काम खत्म हो गया लेकिन वास्तव में काम तो उस वक्त से ही शुरू होता है। पार्टी में जब तक इस कार्यशैली को नहीं बदला जाता जीत की उम्मीद कम ही रहेगी।

उल्लेखनीय है कि अगले महीने संभावित तौर पर कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। इससे पहले भी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद हो चुका है। जब 23 नेताओं ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।

संबंधित पोस्ट

ભરૂચના ઓસારા રોડ પર હલદરવા ચોકડી ખાતે ભાજપાના પ્રદેશ પ્રમુખ સી.આર.પાટીલ ના વરદ હસ્તે “પટેલની વાડી” નું કરાયો શુભારંભ

Vande Gujarat News

સરપંચના પુત્રે કહ્યું જો ભ્રષ્ટાચાર સાબિત થાય તો ટૂંડજના સરપંચ રાજીનામુ આપશે, ગ્રામજનો ના આક્ષેપના પગલે આપ્યું નિવેદન

Vande Gujarat News

ભરૂચ જિલ્લા ભાજપની જિલ્લા કારોબારી બેઠક જિલ્લા પ્રમુખ મારૂતિ સિંહ અટોદરિયા અધ્યક્ષતામાં અંકલેશ્વર ખાતે મળી 

Vande Gujarat News

Hyderabad Result: ओवैसी के गढ़ में बजा बीजेपी का डंका, शाह बोले- तेलंगाना के लोगों ने किया PM पर भरोसा

Vande Gujarat News

ડિજિટલ પેમેન્ટ ન કરનારા સરકારી કર્મચારીઓ એલટીસીના લાભ ગુમાવે તેવી શક્યતા, લીવ ટ્રાવેલ કન્સેશન્સનો ઉપયોગ કરવાની માર્ગદર્શિકા જાહેર

Vande Gujarat News

11वें दौर की वार्ता: क्या आज हो जायेगा किसान आंदोलन का समाधान? जानें 10वें दौर की वार्ता में सरकार ने क्या रखा था प्रस्ताव

Vande Gujarat News