Vande Gujarat News
Breaking News
Breaking NewsBusinessGovtIndiaNationalSocialWorld News

इस मामले में दुनिया का पहला सेंट्रल बैंक बना RBI, गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी जानकारी

नई दिल्‍ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के ट्विटर पर ‘फॉलोअर्स’ की संख्या 10 लाख पार कर गई है। आरबीआई यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक है।

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि ‘रिजर्व बैंक के ट्विटर खाते पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। इसके लिए रिजर्व बैंक में मेरे सभी सहयोगियों को बधाई।’ ज्ञात हो कि चालू वित्त वर्ष में 2.5 लाख फॉलोअर्स रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल से जुड़े हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 10 लाख फॉलोअर्स के साथ आरबीआई ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) को पीछे छोड़ दिया है। रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक उसके फालोअर्स की संख्या 27 सितमबर, 2020 को 9.66 लाख थी, जो बढ़कर अब 10 लाख हो गई है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या सिर्फ 6.67 लाख है। यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 5.91 लाख है। अमेरिका का केंद्रीय बैंक मार्च, 2009 में ट्विटर से जुड़ा था। वहीं, ईसीबी अक्टूबर, 2009 से ट्विटर से जुड़ा है।

उल्‍लेखनीय है कि 85 साल पुराने रिजर्व बैंक का ट्विटर अकाउंट जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था। गवर्नर दास का अलग ट्विटर हैंडल है, जिस पर फॉलोअर्स की संख्या 1.35 लाख है। मार्च, 2019 में ट्विटर पर आरबीआाई के फॉलोअर्स की संख्या 3,42,000 थी, जो मार्च, 2020 में दोगुना से ज्‍यादा होकर 7,50,000 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान सात हफ्ते के लॉकडाउन में रिजर्व बैंक के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में 1.5 लाख से ज्‍यादा की वृद्धि हुई है।

संबंधित पोस्ट

नौसेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान, LOC पर चीन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयारी है भारतीय सेना

Vande Gujarat News

અંકલેશ્વરમાં ઔદ્યોગિક કચરો, શિયાળાની જમાવટ વાતાવરણમાં ભેજ-ઉડતી ડસ્ટથી હવા પ્રદૂષણ વધ્યું

Vande Gujarat News

COVID 19: Fashion icon Donatella Versace donates 200,000 Euros to Italy hospital fighting coronavirus

Admin

અનુસૂચિત જાતિ ઉપર થતાં અત્યાચાર અંગે જંબુસર મામલતદારને આવેદનપત્ર

Vande Gujarat News

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पद्मविभूषण, गायक बालासुब्रमण्यम और पासवान को भी मरणोपरांत सम्मान

Vande Gujarat News

રાજ્ય સરકારની પ્રેરણાથી રાસાયણિક ખેતીને છોડીને જૈવિક ખેતી તરફ આગળ વધવાની રાહ મળી છે: લાભાર્થી ગોપાલભાઈ પટેલ

Vande Gujarat News