Vande Gujarat News
Breaking News
AhmedabadBreaking NewsGujaratIndiaNational

Curfew के दौरान सड़कों पर रहने वालों को पुलिस ने बांटा भोजन, कोराेना के चलते नगर में कर्फ्यू के दौरान नगर की पुलिस ने एक ओर उल्लंघन करने वालों को सजा दी तो गरीबों की मदद कर पुलिस मसीहा बनकर सामने आई।

अहमदाबाद। कोराेना के चलते नगर में कर्फ्यू के दौरान नगर की पुलिस ने एक ओर उल्लंघन करने वालों को सजा दी तो गरीबों की मदद कर पुलिस मसीहा बनकर सामने आई। इसको लेकर पुलिस के कई वीडियो वायरल हुए हैं।

नगर में कर्फ्यू के दौरान अहमदाबाद सिटी पुलिस ने गरीब लोगों की बहुत मदद की। पुलिस स्टेशन के कर्मचारी अपने इलाके में भटकते लोगों, भिखारियों और गरीबों को भोजन दिया। ट्रैफिक जेसीपी मयंक सिंह चावड़ा ने बताया कि अहमदाबाद शहर में कर्फ्यू के दौरान पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने लायंस इंटरनेशनल क्लब और अक्षयपात्र को शहर के लगभग 10,000 लोगों को भोजन वितरित करने का आदेश दिया है।

आज सुबह से प्रत्येक पुलिस स्टेशन के कर्मचारी अपने इलाके में भटकते लोगों, भिखारियों और गरीबों को भोजन बांटते दिखे। रिवरफ्रंट वेस्ट पोस्ट इलाके के राम झरोखा पुलिस ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे। आज सुबह से अहमदाबाद पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों और फुटपाथों पर रहने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। पुलिस ने इन लोगों को सुबह और शाम दोनों समय भोजन उपलब्ध कराया।

संबंधित पोस्ट

ગુજરાત પોલીસની લોકાભિમુખ પત્ર : !-FIR વાહન ચોરી અને મોબાઈલ ફોન ચોરીની ફરીયાદ ઓનલાઈન નોંધાવી શકાશે

Vande Gujarat News

ભરૂચ એસ.ઓ.જી પોલીસે નર્મદા ચોકડી નજીકથી ૫ કિલો ૯૩૦ ગ્રામ ગાંજા સાથે રોક્કડ રકમ સહિત એક ઇસમને ઝડપી પાડતી પાડ્યો હતો.

Vande Gujarat News

ममता को बंगाल में जोर का झटका देने की तैयारी में बीजेपी? दिलीप घोष ने दिया बड़ा बयान

Vande Gujarat News

Exclusive : પોસ્ટ વિભાગે બનાવ્યા રક્ષાબંધન નિમિતે પ્રસંગને અનુરૂપ ખાસ રાખી કવર, જુઓ બહેનો માટે ખાસ બનાવેલા આ કવર ની શું છે વિશેષતા

Vande Gujarat News

ગાંધીનગર જિલ્લામાં ૬,૧૫૦ લાખ રૂપિયાનો ખર્ચ કરીને રસ્તાઓ પહોળા કરવામાં આવ્યા

Admin

આઝાદી ના અમૃત મહોત્સવ નિમિત્તે હર ઘર તિરંગા કાર્યક્રમ અંતર્ગત ઝાડેશ્વર ની આત્મીય ગ્રીન સ્કુલ ખાતે શાળાના વિધાર્થીઓને તિરંગા વિતરણ કરાયું.

Vande Gujarat News