



सोशल मीडिया सेलिब्रिटी प्रेट्टी माइक को अपने होने वाले बच्चों की 6 मां के साथ एक साथ स्पॉट किया गया। इन 6 महिलाओं के गर्भ में माइक का बच्चा पल रहा है।
यदि आपको मालूम चले कि आपके प्रेमी या पति का बच्चा किसी और के गर्भ में पल रहा है तो? शायद आप आसमान सिर पर उठा लेंगी। लेकिन ऐसी घटना आपसे शेयर कर रहे हैं ये घटना है नाइजीरिया की। यहां रहने वाले एक शख्स को पार्टी में 6 गर्भवती महिलाओं के साथ स्पॉट किया गया। सभी प्रेग्नेंट महिलाओं ने एक जैसे कपड़े पहन रखे थे। लेकिन इसके बाद जो बात सामने आई, वो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी।
जानकारी के अनुसार दरअसल, सारी महिलाओं के पेट में एक ही शख्स का बच्चा पल रहा था। इसके बाद इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आपको बता दें कि जिस शख्स ने एक साथ इन 6 महिलाओं को प्रेग्नेंट किया है, उसका इतिहास काफी बदनाम है। आइये आपको बताते हैं कौन है वो कॉन्ट्रोवर्शियल शख्स…
सोशल मीडिया सेलिब्रिटी प्रेट्टी माइक को अपने होने वाले बच्चों की 6 मां के साथ एक साथ स्पॉट किया गया। इन 6 महिलाओं के गर्भ में माइक का बच्चा पल रहा है।
वो इन सभी प्रेग्नेंट लेडीज के साथ नाइजीरिया में एक वेडिंग पार्टी में पहुंचा। वहां ये सभी लोग एक जैसे कपड़ों में नजर आईं। माइक ने अपने इंस्टा फैंस से कहा कि अभी वो अपनी लाइफ के बेस्ट मोमेंट को जी रहा है।