Vande Gujarat News
Breaking News
Breaking NewsCongressNationalWorld News

न्यूजीलैंड की डरावनी तस्वीर, तट पर 100 व्हेल-डॉलफिंस फंसकर मरीं

न्यूजीलैंड में आज यानी 25 नवंबर को दोपहर में 100 व्हेल और डॉलफिंस मृत मिलीं. ये समुद्री जीव न्यूजीलैंड के पूर्वी तटे 800 किलोमीटर दूर चाथम द्वीप के तट पर दिखाई पड़ी. ऐसा लगता है कि इनमें से ज्यादातर मछलियां रविवार को तट पर आकर फंस गईं थीं. चाथम द्वीप से जानकारी मिलने में देरी हुई और उन्हें बचाने की कवायद शुरू करने से पहले इनकी मौत हो गई. (फोटोः रॉयटर्स) 

Whales dolphins dead after mass stranding in New Zealand

न्यूजीलैंड के कंजरवेशन विभाग ने बताया कि कुल 97 पायल व्हेल (Pilot Whales) और बॉटलनोज डॉलफिंस (Bottlenose Dolphins) मृत पाई गई हैं. कंजरवेशन विभाग की रेंजर जेमा वेल्श ने बताया कि चाथम द्वीप की दूर है. साथ ही यहां पर बिजली का आना-जाना लगा रहता है. इसिलए सही समय पर सूचना नहीं मिली. रेंजर्स और बचावकर्मी कई घंटे बाद मौके पर वैतांगी वेस्ट बीच पहुंचे, जहां मछलियां मरी पड़ी थीं. (फोटोः रॉयटर्स) 

Whales dolphins dead after mass stranding in New Zealand

मरी हुई मछलियों के अलावा 26 मछलियां जीवित हैं, उन्हें बचाकर समुद्र में वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है लेकिव वो बहुत कमजोर हो चुकी हैं. कंजरवेशन विभाग के अधिकारियों का माना है कि समुद्र की खराब परिस्थितियों और ग्रेट व्हाइट शार्क की डर की वजह से इन मछलियों ने खुद को तट पर लाकर खुदकुशी कर ली. आमतौर पर ये मछलियां दिशाभ्रम में तटों पर फंसती हैं. (फोटोः रॉयटर्स) 

चाथम द्वीप पर सिर्फ 600 लोग रहते हैं. ये जगह मछलियों के तट पर फंसकर मरने के लिए जानी जाती है. न्यूजीलैंड के इस द्वीप पर मछलियों के फंसकर मरने की सबसे बड़ी घटना साल 1918 में हुई थी. आइए जानते हैं कि आखिर मछलियां तटों पर फंसती क्यों हैं?

व्हेल, डॉलफिंस सोनार किरणें छोड़ती है. जब ये सोनार किसी वस्तु या जीव से टकरा कर वापस आती हैं तो वो उससे उसकी दूरी और आकार समझ लेती है. इसके हिसाब से वो अपना रास्ता और गति तय करती हैं. लेकिन कई बार सोनार के समझ में न आने, किसी बड़े जीव का डर, मैग्नेटिक डिस्टर्बेंस या कम पानी होने की अवस्था में ये तटों पर फंस जाती हैं. (फोटोः रॉयटर्स)

Whales dolphins dead after mass stranding in New Zealand
आमतौर पर एक या दो व्हेल या डॉलफिंस तट पर आकर फंसती है. बाकी उनकी आवाज या सोनार सुनकर उन्हें बचाने के लिए आती हैं. लेकिन ज्यादातर मामलों में भी वो भी तटों पर फंस जाती हैं. आजकल क्लाइमेट चेंज, धरती की चुंबकीय क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलाव, भूंकपीय गतिविधयां आदि भी इन मछलियों को कन्फ्यूज करती हैं. जिसकी वजह से ये तटों पर आ जाती हैं. (फोटोः रॉयटर्स)
Whales dolphins dead after mass stranding in New Zealand

न्यूजीलैंड में हर साल औसतन 300 से ज्यादा व्हेल और डॉलफिंस मछलियां तटों पर फंसकर मारी जाती हैं. स्थानीय आदिवासी कबीलों की बात माने तो पिछले कुछ वर्षों में व्हेल और डॉलफिंस के तटों पर फंसने की घटनाएं बढ़ गई हैं. (फोटोः रॉयटर्स)

संबंधित पोस्ट

ભરૂચમાં સુપર સ્પ્રેડર શાકભાજી વિતરકો સામે કાર્યવાહીની માંગ

Vande Gujarat News

નવરાત્રિ માં આદ્યશક્તિ જગદંબાની આરાધના બાદ આજે જંબુસર ખાતે આર.એસ.એસ. દ્વારા શસ્ત્રપૂજન કરાયું

Vande Gujarat News

ઝઘડિયાના વણાંકપોરની મહિલા સાથે વારંવાર ઝઘડા થતાં, પરીણિતાની ત્રાસ ગુજારતા પતિ સહિત 8 સાસરિયા સામે ફરિયાદ

Vande Gujarat News

शाह संग बैठक: किसानों को आज लिखित प्रस्ताव देगी सरकार, कृषि कानून वापस लेने से इनकार

Vande Gujarat News

ऑस्ट्रेलिया में मरीज, पुणे में डॉक्टर और बिना मिले तैयार हो गया आर्टिफिशियल कान

Vande Gujarat News

दांत हो रहे हैं खराब तो अब आपको घर बैठे डॉक्टर्स बताएंगे उपचार, बस करना होगा यह काम

Admin